वो हमारी बेहद प्यारी..❤️
वो दादी की लाड़ली, वो मां-पापा की दुलारीं..
वो बहनों की प्यारी, वो भाई की जान..
वों हसें तो जैसे हंसें मानो सारा आसमां,
वो खिलखिलाएं तो मानों खिल उठे सारा जहान..
वो रंगो में लिपटी एक बहार-सी हैं...
वों जाफरानी रंग ओढ़े एक गुलाब-सी हैं..
यूं तो कैद हैं उसमें हजारों ख्वाहिशें...
मगर फिर भी वो इक खुली किताब-सी हैं...
वो बेहद सुलझी इक महताब-सी हैं..
या यूं कहूं की वो खुद में ही उलझी रौनकें हजार-सी हैं..
वो आंखो में हल्का-सा काजल लगाती हैं...
मगर ख्याल सबका बेशुमार रखती हैं..
वो रिश्तों की खूबसूरती कुछ इस कदर महकाती हैं..
हर रिश्ता वो बेहद शिद्दत से निभाती हैं..
चांद-सी चमक तेरे चेहरे पर यूहीं खिलती रहें..
बनकर हमारी बहना तू हर जन्म हमें मिलती रहें..❤️🤗
kratika..
Comments
Post a Comment