कभी गुल खिलें, कभी मुरझाएं खलिहान,
कभी छाईं मानों खेतों में हरियाली।
कभी अल्फाज़ बिखरें, कभी जज्बात सिमटें,
कभी मुक्कमल हुई मानों अधूरी कहानीं।
कभी लबों पर हंसी ठहरी, कभी गम से हुए रूबरू
कभी आहिस्ता मानों पूरी हुई दुआएं सारी।
कभी बेबाक रहें, कभी चुप्पी साधी,
कभी तोड़कर सारी जंजीरें मानो उंचाइयां नापी।
कभी खुद को जगाया, कभी गहरी नींद सुलाया,
कभी सपनों को पंख दे मानो आसमां से मिलाया।
कभी ठोकर सही, कभी ताज पहने,
कभी मानो जीत की दास्तां लिख डाली।
ये वक्त का पहिया हैंं, कभी ठहरा, कभी दौड़ा,
हर रंग में यें मानों बखूबी निखरता चला गया।
~ kratika ❤️
Comments
Post a Comment