बारिश की बूंदें❤️
बूंद-दर-बूंद जमीं से टकराती हैं यें,
खुद को समर्पण बेइंतहा कर जाती हैं यें।
भीनी-सी खूशबू मिट्टी में घोल जाती हैं यें,
हवा में ताजगी की रंगत लौटा जाती हैं ये।
फूलों-फसलों को जब छू जाती हैं यें,
तो मानों धरती का श्रृंगार कर जाती हैं यें।
अल्फाजों में बखूबी कैद होकर भी,
एक नयीं आजादी की दास्तां लिख जाती हैं ये।
इक पावन अहसास की कहानी रच जाती हैं यें,
कुछ यूं सुनहरी-सी छाप जब छोड़ जाती हैं यें।
- kratika
Comments
Post a Comment