नारी..❤️
वो मोम की गुडिय़ा नहीं..
अंगारों-सी तीव्र हैं..
वो ठहरा हुआ किनारा नहीं..
बहती-सी सरिता हैं..
वो मैली नदी का अंश नहीं..
गंगाजल-सी पावन हैं..
वो चांदनी रात की शोभा नहीं..
सूर्य-सी जलती ज्वाला हैं..
वो हवा का बहता झोंका नहीं..
तूफानों-सी भूचाल हैं..
वो दु:ख की परिभाषा नहीं..
समर्पण-सी एक मीरा हैं..
वो रहमोकरम की आदी नहीं..
त्याग, ममता की मूर्त्त हैं..
वो जीवन का मात्र अंश नहीं..
जीवनदायिनी का स्वरूप हैं..
वो अल्फाजों में लिपटी स्याही नहीं..
कुदरत की सुंदर लिखावट हैं..
वो एक अबला-नारी नहीं..
सशक्त जीवन का प्रतिबिंब हैं.. !!
kratika..
Comments
Post a Comment