जब आंखें जुबा के सारे राज खोल जाए..
जब धुधंली कहानियां सच्चाई बयां कर जाए..
जब चेहरे की दास्तान कोई मुक्कमल पढ़ पाए..
जब अंधेरा भय नहीं सुकून बन जाए...
बस इतनी-सी आजादी गर हम खुद को दे पाए..
तभी शायद आजादी के मायनें हम समझ पाए..
बेबाकी बातें कतराए बिन कह जाएं...
महफूज़ हम खुद को हर दफा पाए...
किसी के दिये के रौशनी गर हम बन पाए..
आंखों की निर्मम मुस्कुराहट गर हम लौटा पाए..
सच और झूठ से परे गर हम किसी को समझ पाए..
तभी शायद हम आजादी के सही मायनों से मिल पाए..!🇮🇳❤️
kratika..
Comments
Post a Comment