आज खुद में खोने का मन है..
नए ख्वाब बोने का मन हैं..
रह गई कुछ ख्वाहिशें खुद में ही सिमटी हुईं..
आज उन्हें कुरेदने का मन हैं..
जकड़ी हुई थी कुछ दर्द-भरी बातें अरसों से..
पर ना जाने क्यूँ अब बीती बातें भुलाने का मन है..
वो हंसी जो किसी कोने में सिमट गई थीं..
आज उसे फिर से जीनें का मन हैं..
मौसम फिर लेकर आई हैं अपने संग ढेरों बहारें..
आज उनमें तैर जानें का मन हैं...
कच्ची-पक्की कई यादें मिलनें आई हैं मुझ सें..
आज उनसे खुद को मिलाने का मन हैं.. ❤️
kratika..
Comments
Post a Comment