प्यारी दी! ❣️
कुछ रिश्ते जैसे बिन सोचे अटूट बंधन में बंध जाते हैं..
पहली दफा हुई छोटी-सी मुलाकात भी एक खूबसूरत रिश्ते को जन्म दे जाती हैं!
वो रिश्ते फिर प्यार और अपनेपन की हवा-पानी से कुछ यूं सींचे जाते हैं..
जिनकी महक से मानो जिंदगी खिल उठती हैं..
एक ऐसी ही खूबसूरत कहानी मेरी और दी की हैं..
वो हमारी पहली मुलाकात मुझे जब भी याद आती हैं..
आँखों को चमक, लबों को हंसी और दिल को सूकून दे जाती हैं..
उनसे मिलना शायद खूबसूरत इत्तेफाक ही था..
वरना भीड़ में चेहरे तो और भी कई मौजूद थे..!
वो मेरा पहली बार अनजान शहर में अकेले "exam" देने जाना..
जैसे तैसे आँखों में डर और मन में उम्मीद लिए "centre" पर 1घंटा जल्दी पहुंच जाना..
और फिर उन मौजूद भीड़ में एक अनजान चेहरे से कुछ यूं टकराना..
उनसे बाते करतें करतें चेहरे पर उदासी का पल भर में गायब हो जाना!
जैसे सब मानो हकीकत में ख्वाब-सा लगे!💞
इस भीड़ भरी दुनिया में कुछ अलग-सी हैं वो..
जहाँ 23 की उम्र में अमूमन सब शादी के सपनें संजोते हैं..
वहां वो अपने सपने की लौ जलाए बैठी हैं..
वो IAS को अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य बताया करती हैं..
जो सबके चेहरे की मुसकुराहट की वजह बनतीं हैं..
उनकी हर ख्वाहिश मुक्कमल हो, बस इतना-सा ख्वाब हैं!❣️
Comments
Post a Comment