चलो आज कुछ अलफाज बिखेरते हैं....
कुछ उलझे हुए शब्दों को फिर एक मकाम देते हैं....
मैं नापाक इरादें खूबसूरती सें बयां कर पाऊँ इतनी तो काबिल नहीं...
फिर भी नाकाम कोशिश को चलो आज एक अंजाम देते हैं...
हजारों सपनें आँखों में भरकर, सूकून से कुछ यूं समझौता किया हमनें..
रातें तो अब भी होती हैं, बस नींद का पता भुल गए...
आकाश नापने की ख्वाहिश में कुछ यूं हुए मशरूफ हम..
खुद के साथ रहकर भी खुद को खुद से मिलाना भुल गए...
थकती नहीं कोशिशें, मंजिल को पाने की चाह इस कदर छाई हैं....
सवेरा अब सूरज से पहले होने लगा हैं हमारा..
चाँद भी वाकिफ है जूनून की हद से हमारी...
हम वो राही हैं जो रास्तों से नहीं, हौसलों से सफर तय किया करते हैं...
कह देना सारी मुश्किलों से, खुद ही मोड़ ले अपना रास्ता...
हजारों ख्वाहिशें छोड़ आए हम, मंजिल को पाने की चाह में...
गुमनाम सी सख्सियत हमारी, एक दिन यूं शोर मचाएगी..
कीं फिर एक मीठा सा ख्वाब देखते हूए हम सूकून की नींद सोएगें!❤️
- kratika !
Comments
Post a Comment