प्यारी दोस्त!💜🤗
उसका हर बार कुछ यूं कहना, तू सब पर लिखती है.. कभी मुझ पर भी "try" कर ना..
और मेरा हर बार कुछ यूं सोचना, क्या खूबसूरत अहसास मुझसे पन्नों पर उतर पाएंगे?
फिर भी नाकाम कोशिश को चलो आज एक अंजाम देते है...!
उस खूबसूरत से दोस्त को खूबसूरत-सा पैगाम देते है...!!
चेहरे पर मासूमियत का श्रंगार किए वो कुछ यूं खूबसूरत बन जाती हैं...
अपनेपन की झलक आँखों मे लिए सबका दिल छू जाती हैं..
उसकी अद्भुत"handwriting" सबका"attention" खींच ले जाती हैं.
वो और उसकी लिखावट यूं ही नहीं सबके मन को भाती हैं..
कहने को दोस्त हैं मेरी, पर परवाह मां से भी बढ़ कर जाती हैं...
मेरे खाना ना खाने पर वो नाराजगी में भी प्यार जता जाती हैं..
वो सुनने से ज्यादा मेरी बातें अक्सर समझा करतीं हैं..
वो मेरा जिक्र अपनी प्रार्थनाओं में भी किया करती हैं..
उसकी भगवान में अटूटश्रद्धा, मेरे मन में भी उम्मीद का दीया जलाती हैं..
अस्तित्व हैं भगवान का, वो अक्सर यें बातें मुझे समझाती हैं...
मुझे हताश देखकर.. वो बखूबी मुझे मेरी खुबियों से मिलाया करती हैं..
खुशियों का कोई रूप नहीं होता, उसकी झलक इस बात से मुझे हर पल रुबरु कराती हैं!
- kratika .
Kindly dlt this😊
ReplyDelete