today i met with a very horrible incident at my friend's house.. just try to pen down the whole senerio in my own words.. may god give him power to bear the pain!!๐
कुछ अनकहे दर्द!
वो चेहरा जो हमेशा खिलखिलाया करता हैं...
क्यूँ फिर अपनों केे बीच आकर गुमसुम सा हो जाता हैं
वो घर जहाँ उसे सबसे ज्यादा हिफाज़त की उम्मीदें रहती हैं...
क्यूँ फिर उन्हीं लोगों से उसे सबसे ज़्यादा खरोचें मिलती हैं..
वो चेहरा जो सबके दर्द बाटंता हैं..
क्यूँ फिर उसके अपने घर में उसके साथ दो पल बिताने वाला कोई नहीं होता,
वो चेहरा जो अपनों केे बीच सुकून केे पल तलाशता हैं..
क्यूँ फिर अपनों के नजदीक होकर भी वो उनके अपनेपन से दूर हो जाता हैं,
वो चेहरा जो औरों केे हसने की वजह बना करता हैं,
क्यूँ फिर उसके होने भर से उसके घर में मातम छाँ जाता हैं,
वो चेहरा जो सबको होसले की नयी किरण दिखाता है
क्यूँ फिर वो अपने ही मन में खुदकुशी जेसे ख्याल लाता है,
कुछ तो मजबूरियाँ जरूर रही होंगी,
वरना सबको टूटकर चाहने वाला,
क्यूँ खुद इतना टूट जाता हैं!!
by Kratika jain
Comments
Post a Comment