teacher,👐
एक ऐसा शब्द जिसका अर्थ बयां न हो सके,
एक ऐसा शब्द जो ज़िन्दगी के मायने बदल दे,
एक ऐसा शब्द जो है तो जैसे सारे संसार का ज्ञान है आपके पास..
और जिनका ना होना ज़िन्दगी को बेरंग कर दे..
सही गलत का मतलब इन्ही से तो जाना है,
जिदंगी को सलीके से जीने का हुनर इन्हीं से तो पाया है
कैसे खुद दीपक की तरह जलकर, हमें रोशन करते हैं..
वो टीचर ही है शायद, जो हमारे लिए कामयाबी का रास्ता बुनते है..
जिदंगी की मुश्किलों को आसान बनाते हैं वो..
समाज को नई दिशा दिखाते हैं वो..
एक साधारण से विद्यार्थी को कोहिनूर बनाते हैं वो..
किसी भी हताश चेहरे पर फिर नई उम्मीद जगाते है वो
यू ही नही प्रभु से भी ऊँचा दर्जा पाते है वो...
शत् शत् नमन है मेरा उन सभी शिशकों को बारम्बार..
जिनके होने से हमारा वजूद हैं..
आपका ये ऋण तो शायद कभी ना चुका पाएगें..
पर हाँ कुछ ऐसा जरुर कर जाएगें..
कि फिर कभी महफिल में हमारा नाम सुनकर..
आप अपना सिर गर्व से उठाएगें!!
- by Kratika!
्
Comments
Post a Comment