me and dadi always share an amazing bond.. among all my sisters, i was the luckiest who got the tag of "लाडली पोती"..here, i tried to pen down my emotions for her!❤
दादी!! ❤
जिनकी सुरत में प्यार झलकें...
जिनकी दुआओं से जिदंगी खिले..
जिनकी छांव में हम महफूज़ रहे..
जिनकी डाट भी प्यारी लगे..
जिनके होने भर से घर महकें..
ऐसा नायाब रिश्ता हैं उनका हमसे..
जिदंगी को गले लगाना मैने उनसे सीखा हैं..
जिदंगी को हस कर जीना मैने उनसे सीखा हैं..
यूँ तो कोई फरमाइश नहीं जिदंगी से..
पर उनकी लाडली रहूं हमेशा...
बस इतनी सी दुआ हैं...
उनकी आँखो मे मैंने अपनी जान बसते देखा हैं...
उनकी प्रार्थनाओं में मैंने खुद को शामिल होते देखा हैं..
उनके आशीर्वाद से मैंने अपनी जिंदगी को सवरते देखा हैं..
चाहें कितना भी लिख लूं उनके बारे में मैं..
पर शायद सच तो यह हैं की.....
मैंने अपने हर शब्द में उनको महसूस होते देखा हैं!
-kratika✍️
Comments
Post a Comment