मेरी प्यारी दी!!.....❤
वो गुनगुनाती थी....
वो लहराती थीं ....
बिना पंख जैसे वो आसमान छू जाती थी..
जैसे अभी कल की ही तो बात हैं....
वो भी अपने सपने सजाती थी...
वो भी अपने ख्वाबों के महल बनाती थी....
वो अपनी कहानियां हम सब को सुनाती थी...
जैसे अभी कल की ही तो बात हैं....
.
वैसे तो आज भी वो बिल्कुल वैसी ही है....
उनकी डिंपल वाली स्माइल सबको घायल कर देती हैं!
उनका सुन्दर मुखड़ा जैसे कोई चाँद का टुकडा़..!!
उनकी आँखो में है जैसे पूरी जन्नत समायी....!!
शब्दों में बया ना की जा सके..ऐसी मासूमियत हैं उनमें!
उनकी हर काम मे निपुणता, उन्हें सबसे अलग बनाती हैं!
उनकी सबको अपना बनाने की चाह, हम सबको छू जाती हैं!
अपनी मम्मी की लाडली, उनके बोले बिना उनका मन जान जाती हैं!
अपने पापा के हर फैसले को वो सर झुका कर मान जाती है!
यूं ही नहीं वो मेरी प्यारी दी कहलाती हैं!..
पर पता नहीं है क्यों वो अब मुसकुराने से कतराती हैं!
अपनी प्यारी सी हसी को वो अब खुद में ही छुपा लेती हैं!
लोगो के तानो में वो अब अपनी दुनिया खोज लेती हैं!
कल तक जो लहराती थी, वो अब एक कोना ढूंढ लेती हैं!
लोटा दो कोई उनकी नायाब हंसी, की पहले जैसी हो जाये वो,!!
जिंदगी की सारी खुशियाँ बस उन्ही को मिल जाए!
जिनकी मुसकुराहट से सबके चेहरे खिला करते हैं..
उनके चहरे पर कभी ग़म ना आये!
बहोत खुशनसीब होते हैं वो, जिन्हे ऐसी बहन मिला करती है...
यूं ही नही वो मेरी प्यारी दी कहलाती हैं!!❤
- by Kratika!
Comments
Post a Comment